बिहार में चुनाव से पहले नीतीश को याद आई अगड़ों की
नई दिल्ली (ब्यूरो) बिहार पर आजकल धन से लेकर योजनाओं की बारिश हो रही है। इसी क्रम में बिहार में ऊंची जातियों की जिंदगी सुधारने के लिए राज्य आयोग बनेगा। हालांकि बिहार में पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों के कल्याण की ही बातें होती हैं।
अतिरिक्त सैलरी
इसके अलावा पुलिसकर्मियों को हर साल एक महीने की अतिरिक्त सैलरी मिलेगी। बिहार कैबिनेट ने ये फैसला लिया। सैलरी इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल रैंक के पुलिसवालों को मिलेगी। इसका लाभ उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी बजाई होगी।
आबादी के आंकड़ों से खेला जाएगा बिहार असेंबली चुनाव
नीतीश सरकार
बिहार से राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा कहते हैं कि नीतीश सरकार चुनाव से पहले बिहार की जनता के साथ वादे कर रही है। उनमें से वह कितने निभा सकेगी ये तो वक्त ही बताएगा। बता दें कि कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए बड़े पैकेज की घोषणा की है।













Click it and Unblock the Notifications