थोड़ी देर में बिहार बोर्ड के 12वीं के, यहां देखें रिजल्ट
नयी दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के 12वीं के नतीजे आज आने वाले हैं। इंटरमीडिएट साइंस के नतीजे थोड़ी देर में ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। विज्ञान के नजीते बोर्ड की वेबसाइट पर दोपहर के 3 बजे जारी कर दिया जाएगा। आप अपना रिजल्ट वनइंडिया पर देख सकते हैं। यहां देखें अपना रिजल्ट

बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है। आज विज्ञान के नतीजे आ रहे है। वहीं कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट 18 मई को जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी 3 बजे इसे जारी करेंगे।
आपको बता दें इंटर साइंस की परीक्षा में इस बार 5 लाख 60 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए है। इसमें लड़कों की संख्या 4 लाख 9 हजार है तो वहीं लड़कियों की संख्या 1 लाख 51 हजार से अधिक थीं।












Click it and Unblock the Notifications