बिहार: 'मयखानों 'में पसरा सन्नाटा, बिक रही पूड़ी, सब्जी और जलेबी

पटना (मुकुंद सिंह)। जहां सुबह होते ही महफिलें जम जाती थीं। देर रात तक सूखे चने व नमक पर रंग जम जाता था। आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। जी हां 'मयखाने' में सन्नाटा ही नहीं शमशानी सन्नाटा पसरा है। यह सन्नाटा कुछ क्षण के लिए नहीं है। इसका असर हर चौक चौराहे, गली मोहल्ले वालों पर है। महिलाएं आज राहत की लंबी सांस ले रही हैं। महफ़िल जमाने वाले के लिए आज का दिन मातम भरा रहा। हो भी क्यों ना बात एक दिन दो दिन या तीन दिन कि नहीं है।

-
'मयखानों 'में पसरा सन्नाटा, बिक रही पूड़ी, सब्जी और जलेबी

'मयखानों 'में पसरा सन्नाटा, बिक रही पूड़ी, सब्जी और जलेबी

-
-

इनकी प्रेमिका अब सब दिन के लिए जुदा हो गई है। हम बात कर रहे हैं देसी शराब के दीवानों की। राज्य सरकार के निर्णय के बाद शुक्रवार से राज्य भर में लागू शराब बंदी का असर आज साफ दिख रहा है। जहां देशी व विदेशी शराब की दुकान हुआ करती थी वहां आज जलेबी की दुकान खुली थी। सुबह शराब के कुछ प्रेमी आज भी उस दुकान पर पहुंचे ये समझ कर की कही नीतीश कुमार ने मूर्ख दिवस पर शराबियों को मूर्ख बनाने का काम तो नहीं किया है।

लेकिन जब मयखाने पर पहुंचे तो देसी और विदेशी के जगह उन्हें मुंह मीठा करने के लिए जलेबी की दुकान खुली मिली। इस दुकान पर पहले शराबियों के लिए चखना दिखता था। लेकिन दुकान बंद होने के कारण इन दुकानदारों ने भी अपना धंधा बदल दिया। चखना के जगह अब सुबह जलेबी बेचने लगे हैं। राज्य सरकार ने शराब बंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि जिस दुकान में शराब बिक रहे हैं वहां अब दूध की दुकान खुलेगी। लेकिन पहले दिन दूध की जगह लोगों को जलेबी मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+