बिहारः विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून मामले पर BJP-JDU एक साथ, कांग्रेस ने भी किया समर्थन
पटना। देश में बढ़ती जनसंख्या का मामला अब बिहार के विधानसभा में जोर-शोर से उठने लगा है। बुधवार को विधानसभा में कई विधायकों ने यह मांग उठाई है कि दो बच्चों के प्रावधान को बिहार में लागू किया जाए। साथ ही जनसंख्या पर साल 1999 के करुणाकरण कमेटी के सुझावों को भी लागू करने की मांग की गई है। बिहार विधानसभा में पहली दफा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भाजपा और जदयू के विधायकों ने सदन के अंदर कानून बनाने की मांग की है। भाजपा विधायक विजय कुमार खेमका, अवधेश सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, डॉ. सुनील कुमार और जदयू विधायक विनय चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की है।

भाजपा विधायक विजय खेमका ने सदन में कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि राज्य सरकार उनकी मांगों को जरूर सुनेगी। जनसंख्या नियत्रण कानून बनना चाहिए। इसके अलावा जदयू विधायक चौधरी ने भी कानून की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि कानून के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए। नीतीश कुमार की सरकार लगातार जनसंख्या नियंत्रण के लिए अभियान चला रही है। हालांकि इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी विधानसभा के अंदर समर्थन किया।
कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के पक्ष में कांग्रेस शुरू से है। संजय गांधी ने तो इसके लिए विशेष अभियान चलाने की भी बात कही थी। हम इस बात के पक्षधर हैं कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून बने लेकिन किसी जाति समुदाय या धर्म के लोगों को टारगेट कर यह कानून नहीं बनाया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाए जाने पर बीजेपी और जदयू की राय अलग-अलग है लेकिन यह पहला मौका है जदयू के विधायकों ने बीजेपी के सुर में सुर मिलाया है। साथ ही विपक्ष का भी सदन में साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि इस मामले में सरकार के द्वारा सदन में कोई जवाब नहीं दिया गया सरकार ने इसका जवाब देने के लिए समय मांगा है।
-
West Bengal Elections 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका? -
PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: 'बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय पक्का', TMC पर 'जंगल राज' का आरोप -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट












Click it and Unblock the Notifications