बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश, लालू, राबड़ी नहीं लड़ेंगे चुनाव !
पटना। चुनाव आयोग ने संकेत दिए कि सितंबर-अक्टूबर में बिहार में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग से संकेत मिलने के साथ ही यहां का सियासी पारा चढ़ने लगा है। राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मी तेज हो गई है।

जहां सियासी दल अपनी जीत पक्की करने के लिए कर कसने की तैयारी में जुट गए है तो वहीं माना जा रहा है कि बिहार राजनीति के स्टार प्रचारक इस बार खुद को चुनावी दंगल में उतारने से बचेंगे। जानकारों की माने तो इस बार प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के चुनावी अखाड़े में खुद उतरने की संभावना कम ही दिख रही है।
इसनें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दरअसल अदालती कारणों से लालू यादव चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वहीं नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी विधान परिषद के सदस्य होने की वजह से चुनाव लड़ने से पीछे हट सकते हैं। इनके चुनाव लड़के के आसार कम दिख रहे हैं। ये नेता चुनाव लड़ने के बजाए अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को अधिक से अधिक जिताने के लिए प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications