गया के बैंक ऑफ बड़ौदा में डकैती, 1.44 लाख ले उड़े डकैत

लुटेरे बाइक पर आए थे। बैंक लूटने के बाद अपराधी औरंगाबाद की ओर फरार हो गए। डकैतों ने आतंक फैलाने के लिए फरार होते समय जबर्दस्त गोलीबारी भी की। लुटेरों ने बैंककर्मी को प्रतिरोध करने पर हथियार के बट से प्रहार कर घायल कर दिया।
पढ़ें- किताबी हमला
एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना में शामिल लुटेरों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए हाथ-पैर मार रही है।
एसएसपी की मानें तो बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में रहे अपराधियों के बारे में पता लगा रही है। डीएसपी श्री सिंह का कहना है कि जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे। हालांकि इस तरह की पिछली घटनाओं पर पुलिस की बेहतर भूमिका सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications