बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला, अरुण कुमार सिंह बने मुख्य सचिव

पटना। 1985 बैच के आईएएस अफसर अरुण सिंह को बिहार के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक वह विकास आयुक्त पद पर तैनात थे। वहीं, अब तक बिहार के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अफसर दीपक कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाए गए हैं। मुख्य सचिव के तौर पर दीपक कुमार का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा। इस बात की संभावना पहले से ही थी कि उनको नीतीश कुमार सरकार कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। दीपक कुमार 1984 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

arun kumar singh appointed as bihar new chief secretary

बिहार में आठ सीनियर आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर के बाद 1985 बैच के आईएएस अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बने हैं। अरुण सिंह सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले वे विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अधिकारी अपर मुख्य सचिव आमिर सुभानी को अरुण कुमार सिंह की जगह विकास आयुक्त का पदभार सौंपा गया है। वह 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं। वहीं, चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग से ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। हालांकि, वे निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध के भी प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहेंगे।

नई नियुक्तियों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सूबे में 5 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। आईएएस चैतन्य प्रसाद गृह प्रधान सचिव बनाए गए हैं। निबंधन उत्पाद और मद्य निषेध विभाग प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी चैतन्य संभालेंगे। प्रेम सिंह मीणा वित्त विभाग को सचिव बनाया गया है। दिवेश सेहरा को एससी-एसटी कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस को जल संसाधन विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। रवि मनु भाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। उनके पास कला संस्कृति एवं युवा विभाग की भी जिम्मेदारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+