बिहार: आम्रपाली ग्रुप के CMD पर हत्या का केस दर्ज

पढ़ें- कोसी का कोहराम
शरद चंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर के रिश्तेदार हैं। पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय शरद चंद्र की हत्या शनिवार सुबह छह बजे हुई, जब वह विद्यापीठ के कैंपस में थे। खबर है कि मोटरसाइकिल सवार दो हत्यारों ने उनकी आंख में पिस्टल से गोली मार दी।
पीडि़त की पत्नी उषा देवी ने आम्रपाली ग्रुप के एमडी अनिल शर्मा, सरकारी वकील शंभू शरण सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंघानिया, राधेश्याम शर्मा, वर्तमान प्राचार्य अनीता सिंह पर मर्डर का मुकदमा दर्ज करवाया है।
डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद लोगों ने एनएच-80 को दिनभर जाम रखा गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की छानवीन कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications