नीतीश ने छीना तो मोदी ने तैयार कर दी मांझी की सुरक्षा 'कवच'

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों पर है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भले ही नीतीश कुमार के लिए मायने न रखते हो, लेकिन बाजपा उन्हें कुछ खास तव्वजो दे रही है। इसी का नतीजा है कि जिस मांझी से नीतीश कुमार ने जेड पल्स सुरक्षा छीन ली थी मोदी सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनहें वो वापस कर दी है।

jitan ram manjhi

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को केंद्र ने 'जेड प्लस' कैटिगरी का वीआईपी सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांझी के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कमांडो का सुरक्षा घेरा दिए जाने का आदेश जारी किया। केंद्र के आ देश पर अब 15 कमांडो मांझी की सुरक्षा करेंगे।

केंद्रीय एजेंसियों ने सुरक्षा और खतरे का विश्लेषण करने के बाद मांझी को जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद मांझी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) नाम से पार्टी बना ली थी। हम इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+