बिहार में भूकंप के झटके, डरकर घरों से बाहर निकले लोग

पटना। बिहार के उत्तर के कई जिलों में गुरुवार की देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 थी, लेकिन भय से लोग घरों से बाहर खुले स्थान पर आ गए। यह झटके 15 से 20 सेकेंड तक महसूस किए गए। पहला झटका शाम 5 बजे और दूसरा झटका रात 9.02 बजे महसूस किया गया। इस बार भूकंप की तीव्रता 5.2 थी।

bihar map

भूंकप का केंद्र नेपाल था जिसकी वजह से नेपाल सीमा से लगे बिहार के जनपदों में लोगों ने झटकों को महसूस किया। भूकंप का प्रभाव बिहार-नेपाल और बंगाल की सीमा तक रहा जहां इसकी तीव्रता 5.0 थी। भूकंप के झटके दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर आदि जिलों में महसूस किए गए।

भूकंप के झटको से डरकर लोग घरों से बाहर निकल गए। लोग सड़क और खुले स्थानों पर आ गए। लोगों को डर लग रहा था कि कहीं भूकंप दोबारा न आ जाए। थोड़ी देर बार लोग धीरे-धीरे घर वापस लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+