नहर दिखाने बीवी-बच्चों को ले गया, अचानक बढ़ी रफ्तार, पानी में समा गया परिवार
Patiala news, पटियाला। पंजाब के पटियाला में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार से पटियाला नाभा सड़क मार्ग पर जा रही गाड़ी भाखड़ा नहर में समा गई। कार में से कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार परिवार के चारों लोगों की डूबने से मौत हो गई।

नहर दिखने जा रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि पटियाला की इमीग्रेशन कंपनी ऐली के मालिक परमवीर सिंह अपनी Ford एंडेवर कार में परिवार के साथ नाभा रोड पर नहर देखने जा रहे थे कि अचानक उन्होंने अपनी कार की गति तेज कर दी। घर से निकलते वक्त उन्होंने परिवार को नहर देख आने की बात बताई थी।

नहर में डूबी कार
परमवीर अपने साथ स्कूल से बच्चों को साथ लेकर आये थे। उस समय कार में उनकी पत्नी दीपशिखा, 7 साल की बच्ची लीजा, 4 साल के बेटा सुशांत भी था। दोनों बच्चे पटियाला के डी.ए.वी. स्कूल में पढ़ते थे। नहर में जाते ही कार में सवार चारों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि पास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई।

कोई नहीं बच पाया
मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर सिंह, रीवा एसपी सिटी हरमन सिंह ने बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने एंडेवर कार को भी गोताखोरों की मदद से परमवीर सिंह की पत्नी दीपशिखा, बच्ची लीजा, सुशांत और परमवीर का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने एंडेवर कार को भी नहर से बाहर निकलवा लिया है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह दुर्घटना का है या आत्महत्या पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications