हाेटल की दूसरी मंजिल से कूदा युवक पिलर पर गिरा, छाती और कूल्हे के आर-पार हुए 2 सरिए, फिर भी बचा

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में असंध राेड पर हाेटल मिड-वे में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां होटल में तीन दाेस्त शराब पार्टी कर रहे थे। जिनमें साेनू (25) नाम के युवक के परिचित उसे खोजते हुए वहां आ पहुंचे। उन्हें पता न चले ​इसलिए सोनू दूसरी मंजिल से नीचे कूदा। हालांकि, उसके हाथ छूटने से वह 15 फीट नीचे पिलर पर गिर गया। पिलर के दाे सरिए उसके शरीर में घुस गए। एक सरिया उसके कूल्हे के आर-पार हाे गया, जबकि दूसरा दिल तक पहुंच गया। बेहोशी की हालत में ही उसे चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया।

 young man jumped from the second floor of Hotel Midway NH 8 Panipat, condition is critical

चंडीगढ़ पीजीआई में 5 डाॅक्टराें की टीम ने लगभग 3.30 घंटे तक ऑपरेशन कर सरिए निकाले। डॉक्टरों ने कहा कि, उसकी सांसें चल रही हैं। हालांकि, अभी हालत गंभीर है। डाॅक्टराें ने सोनू के लिए 48 घंटे क्रिटिकल बताए हैं। पुलिस के मुताबिक, सोनू के साथ यह हादसा साेमवार की रात को हुआ था और सोमवार की सुबह उसे चंडीगढ़ ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, साेनू पुत्र दान सिंह जाटल राेड पर बंशी काॅलाेनी का रहने वाला है।

जहां सोनू की यह हालत हुई, उस हाेटल मिड-वे के मैनेजर ने बताया कि साेनू, अमन और सुभाष ने रविवार दाेपहर को कमरा लिया था। तीनाें रात में शराब पार्टी कर रहे थे। कुछ समय बाद तीन और युवक आए और वे साेनू व अमन के बारे में पूछने लगे। उन्होंने कहा कि, रुपए लेने हैं। उनमें से दो युवक स्वयं को चाचा के लड़के बता रहे थे। तभी सुभाष नीचे आया ताे तीनाें ने उसे पहचान लिया। उसके बाद सुभाष ने शाेर मचाया तो साेनू व अमन होटल की छत से नीचे कूदने लगे। वे रात 9:30 बजे दूसरी मंजिल से कूद रहे थे। जिनमें साेनू के हाथ छूटने से वो 15 फीट नीचे पिलर पर गिर गया। उस पिलर में लोहे के लंबे-लंबे सरिए थे। जिनमें से दो सरिए सोनू के शरीर में घुसे।

डॉक्टरों की टीम ने सरिया को काटकर सोनू के शरीर से बाहर निकाला। डॉक्टरों ने बताया कि, एक सरिया दिल तक पहुंच गया था। होटल मालिक का कहना है कि, उसमें हमारी कोई गलती नहीं है। वे लड़के अपने जानकाराें से बचने के लिए हाेटल की दूसरी मंजिल से केबल के 3 ताराें के सहारे नीचे उतरकर भाग रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+