गर्लफ्रेंड की इस चाहत को पूरा करने के लिए प्रेमी बना चोर, एक महीने में चुराई 6 बाइक
पानीपत। गर्लफ्रेंड को सिल्वर रंग की स्प्लेंडर बाइक पसंद थी, इसलिए बॉयफ्रेंड बाइक चोर बन गया। ये बात सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगी, लेकिन ये सच है। दरअसल, पानीपत पुलिस ने आईटीआई के छात्र अजय (19) को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को सिल्वर रंग की स्प्लेंडर बाइक पसंद थी। साथ ही वह युवती के मोबाइल फोन और खाने-पीने का खर्च वहन नहीं कर पा रहा था। इसी की पूर्ति करने के लिए बाइक चोर बन गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेक्टर-18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के बाहर से सिल्वर रंग की नई स्प्लेंडर बाइक चोरी करने की फिराक में था। इसी दौरान उसे सीआईए-वन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर बाबरपुर नाले के पास बंद फैक्ट्री से चोरी की छह बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि अजय बाइक चोरी कर नंबर प्लेट तोड़ देता था। फिलहाल उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप छिक्कारा ने बताया कि अजय के पिता ओमप्रकाश ट्रांसपोर्टर हैं। अजय ने 12वीं के बाद आईटीआई में दाखिला लिया। उसे एक युवती से प्रेम हो गया। वह घर से मिलने वाले खर्च से युवती की मांग पूरी नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने बाइक चोरी शुरू कर दी। परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी। वह बैंक व सार्वजनिक स्थानों पर पहले रेकी करता था और डुप्लीकेट चाबी से बाइक उठा लेता। वह बाइकों को बेचने के लिए दो बार पानीपत आया। कई लोगों से संपर्क साधा। लोगों ने एनओसी मांगी तो बाइक बेच नहीं पाया।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications