पानीपतः अश्लील फिल्म देखने के लिए पत्नी से जबरदस्ती करता था पति तो उसने किया मना फिर...
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में पत्नी को पीटने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पत्नी ने जो पति पर आरोप लगाए हैं वो काफी हैरान कर देने वाले हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे जबरदस्ती अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब पत्नी ने देखने से मना कर दिया तो आक्रोशित पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके अलावा उसने चुन्नी के जरिये पत्नी का गला घोंटने का भी प्रयास किया।

महिला ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं इस घटना से गुस्साए भाई ने पति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपित पति का सिर फट गया। करनाल के असंध थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी शादी आठ मरला चौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति, सास व ससुर भी पिटाई करते थे।

अश्लील फिल्म देखने के लिए पति बनाता था दबाव
सोमवार को वह भाई के साथ ससुराल आई थी। पति ने मारपीट कर चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि पति उसे अश्लील फिल्म देखने का दबाव डालता था। फिल्म न देखने पर पीटता भी था। भाई ने बीच-बचाव किया तो पति ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद भाई ने डंडे से पति के सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो पत्नी अपने भाई के साथ भाग गई।

पति ने भी लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद उन्होंने एक बाइक से लिफ्ट ली और आठ मरला चौकी पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई कर उन्हें ही धमकाया। इस बारे में पुलिस ने बताया कि महिला पति से झगड़ा कर दो साल से मायके में रह रही है। महिला ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा है। पति ने मारपीट व घर से 10 लाख रुपये घर से ले जाने की शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications