कोरोना वॉरियर्स: भारत केसरी थानेदार अपने हवलदार भाई संग बहाते हैं पसीना, फिर जाते हैं ड्यूटी- VIDEO
पानीपत। पुलिस के जवान भी आमजन को महामारी से बचाने के लिए कोरोना वॉरियर्स के रूप में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में कई सिपाही खुद को पूरे दिन फिट रखने के लिए सुबह और रात में खूब पसीना बहाते हैं। पानीपत के रहने वाले दो पहलवान भाइयों की दिनचर्या से हर कोई सीख ले सकता है। यहां भारत केसरी सोहन पहलवान थानेदार हैं और उनके भाई सुरेंद्र सिंह हवलदार हैं। दोनों समय मिलते ही अखाड़े में अभ्यास करते हैं। अपनी-अपनी लंगोट बांधकर पसीना बहाते हैं। रोज इसी तरह जीभर कसरत करने के बाद वे अपनी-अपनी ड्यूटी पर पहुंचते हैं।

5 बार भारत केसरी रह चुके सोहन की सोनीपत में ड्यूटी
थानेदार सोहन पहलवान बिजली निगम विजिलेंस, मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। उनकी ड्यूटी सोनीपत में लगी है। वह 45 साल से अधिक की आयु पार कर चुके हैं, बावजूद इसके कुश्ती के बड़े शौकीन हैं। जब कभी समय मिलता है, वे सोनीपत, गोहना या फिर पानी के अखाड़े में पहुंच जाते हैं। वह 5 बार भारत केसरी का खिताब भी जीत चुके हैं और 2 बार हिंद केसरी रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय खेलों में भी 3 स्वर्ण पदकों के विजेता हैं।

1200 बार डंबल और 200 दंड-बैठक रोज लगाते हैं
सोहन अपनी कसरत के बारे में बताते हैं कि, 1200 बार डंबल और 200 दंड-बैठक रोज लगाते हैं। उसी तरह उनके छोटे भाई सुरेंद्र सिंह भी कीमियागार से कम नहीं हैं। सुरेंद्र सीआईडी में हवलदार हैं और पानीपत में ड्यूटी करते हैं। वह 5 बार जिला केसरी का खिताब जीत चुके हैं। साथ ही ढेरों मेडल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications