पति का इंतजार कर रही महिला को उठाकर ले गए लड़के और किया गैंगरेप फिर दोस्तों के पास भेजने का था प्लान

पानीपत। एक तरफ लोग लॉकडाउन में एक-दूसरे की मदद कर मिसाल कायम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग लॉकडाउन का गलत फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हरियाणा के पानीपत जिले का है, जहां सनौली थाना क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपित महिला को लेकर दूसरी जगह जा रहे थे तो उसने बाइक से छलांग लगाकर खुद की जान बचा ली। आरोपित महिला को अपने दूसरे दोस्तों के पास ले जा रहे थे।

महिला ने लड़कों से मांगी थी मदद

महिला ने लड़कों से मांगी थी मदद

पानीपत में यमुना से सटे इलाके में मदद करने के बहाने महिला से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंगरेप पीड़ित महिला ने बताया कि वह लॉकडाउन में पानीपत मायके से यमुना के रास्ते दूसरी तरफ जा रही थी। यमुना किनारे महिला उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले अपने पति का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला ने यमुना किनारे मौजूद कुछ लड़कों से मदद मांगी कि उसके पति को फोन कर उन्हें जानकारी दे दें कि उसकी पत्नी इस तरफ खड़ी है।

लड़कों ने महिला का किया गैंगरेप

लड़कों ने महिला का किया गैंगरेप

इसके बाद गलत इरादे से महिला को मदद करने के बहाने खेतों में बने कोठडे पर ले गए, जहां बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला ने बताया कि जब आरोपितों का गैंगरेप के बाद भी मन नहीं भरा तो आरोपित लड़के महिला को बाइक पर लेकर दोस्तों के हवाले करने जा रहे थे। इसी दौरान किसी तरह महिला बाइक से कूद गई और खेतों में बने एक मकान में जा पहुंची, जहां पर किसानों ने महिला को हैवानों से बचा लिया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

उसके बाद जब महिला का पति पहुंचा तो पत्नी के हालात देखकर दोनों थानें में पहुंचे और आरोपितों की शिकायत की। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सुबह से शाम तक सनौली थाना पुलिस मामला दर्ज करने में लापरवाही बरतती रही। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस उससे उल्टा-सीधा सवाल भी पूछा। इसके बाद देर शाम को पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले पर डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सनौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+