PANIPAT: हाईवे पर ट्रक से टकराकर आग से धधकी कार, 3 लोग जिंदा जल गए
पानीपत। हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर धधक उठी। वह ऐसी लॉक हुई कि उसमें सवार लोग को बाहर नहीं निकल पाए। भरी दोपहरी में कई लोग जिंदा जल गए। यह हादसा हरियाणा में पानीपत जिले के इसराना कस्बे में रोहतक हाईवे पर हुआ। हादसे की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम नंबर डायल-112 पर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर आई और कार में लगी आग बुझाना शुरू की। ASP पूजा वशिष्ठ और डीएसपी ट्रैफिक सन्दीप कुमार ने बताया कि, सोनीपत की कार (नंबर HR10-AC5675) सीएनजी चालित थी। वह पानीपत से गोहाना जा रही थी। रोहतक नेशनल हाईवे पर इसराना स्थित नई अनाजमंडी के पास कट पर वह ट्रक से टकराई, और उसके बाद उसमें आग लग गई। वह लॉक भी हो गई, हाईवे पर ही जलती रही।
पुलिस के मुताबिक, जली कार से 3 शव मिल चुके हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल लाया गया है, लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। कार में एक बच्चा भी था। पता चला है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान इसराना अनाज मंडी और आसपास के लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए दौड़े थे। कुछ लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन कार में सवार लोग समय रहते बाहर नहीं निकल पाए।
माना जा रहा है कि, सीएनजी चालित होने की वजह से कार में टक्कर लगते ही आग लगी और, उसमें सवार लोग जिंदा जल गए। अभी दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर है।












Click it and Unblock the Notifications