हरियाणा: सिपाही सो रहे थे, तभी थाने में लग गई आग, अंदर खड़ी 17 बाइकें जलकर हुईं खाक
पानीपत। हरियाणा में सोनीपत जिले के गन्नौर थाने में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से वहां खड़ी बाइकें धू-धू कर जलने लगीं। बाइकों में लगी आग विकराल हो उठी। उनके टायर जलने पर चिर्रांद आने लगी और धुंआ चहुंओर फैल गया। हादसे का पता लगने पर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल दमकल की गाड़ियों को सूचना दी गई। 2 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई। हालांकि, आग पर काबू पाने तक करीब 1 दर्जन से ज्यादा बाइक जलकर राख हो गईं।

गन्नौर थाने के एसएचओ बदन सिंह के मुताबिक, यह आग थाने में इंपाउंड की हुई बाइकों में लगी थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। तब तक ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं। पता चला तो सिपाहियों ने आनन-फानन में दमकल विभाग को फोन किया। दमकल गाड़ियों के पहुंचने पर ही आग बुझी।












Click it and Unblock the Notifications