नाबालिग लड़कों को घर बुलाकर यौन-शाेषण करता था टीचर, अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई

पानीपत। नाबालिग भाइयों को बुलाकर उनसे कुकर्म करने वाले एक शिक्षक को अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान अनिल शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा के तौर पर हुई है। पानीपत में यह मामला अदालत में जब चला तो जज ने कहा कि, "दोषी ने 13 और 10 साल के दाे भाइयाें से अप्राकृतिक याैन शाेषण का बहुत घिनौना अपराध किया है। लिहाजा उसे 20 साल कैद एवं 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई जाती है।"

court sentenced 20 years imprisonment to a Teacher in panipat

पुलिस के मुताबिक, दोषी अनिल ईदगाह काॅलाेनी का रहने वाला है। वह माॅडल टाउन के एक स्कूल में इंग्लिश टीचर के साथ काेचिंग क्लास चलाता था। वहीं, उसकी बीवी यूपी के लखीमपुरखीरी में जेबीटी है। बीवी से दूर रहकर वह नाबालिग लड़कों को अपने पास बुलाता था और गंदी हरकतें करता था। लड़कों का उसने करीब एक साल तक याैन शाेषण किया। पीड़ित लड़के अपने नाना के पास रहते थे और अनिल के पास ट्यूशन पढ़ते थे।

court sentenced 20 years imprisonment to a Teacher in panipat

अनिल उन्हें पैसों और खाने-पीने की चीजाें का लालच देकर घर बुलाता था और कुकर्म करता था। बताया जाता है​ कि, दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक उसने लड़कों को अपनी हवस का शिकार बनाया। एक रोज फरवरी 2019 में जब 13 साल के लड़के की तबीयत बिगड़ी ताे नाना को संदेह हुआ। नाना लड़के को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने उससे पूरी जानकारी ली। उसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+