राम रहीम को CBI कोर्ट ने रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी ठहराया, 4 अन्य को भी होगी सजा

पंचकूला। हरियाणा में पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी ठहराया है। राम रहीम के अलावा कोर्ट ने चार अन्य को भी दोषी ठहराया है। रणजीत सिंह डेरा के मैनेजर थे, जिनकी 18 साल पहले हत्या कर दी गई थी। यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था। सीबीआई की ओर से इस मामले के साक्ष्य जुटाए जा रहे थे। इस साल इस मामले की सुनवाई कई बार टली। आखिरकार, कोर्ट ने राम रहीम को रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी माना है। अब जल्द सजा का भी ऐलान हो सकता है।

Special CBI court convicts Gurmeet Ram Rahim in the Ranjit Singh murder case in Haryana

2002 में हुई थी रणजीत सिंह की हत्या
सीबीआई की जांच के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह उक्त मामले में प्रमुख दोषी है। डेरे के मैनेजर रंजीत सिंह को राम रहीम ने मरवाया। वर्ष 2002 में उसकी हत्या की गई थी। वारदात के बाद शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। साक्ष्य जुटाते हुए राम रहीम के खिलाफ चार्जशीट पेश की। जिसके बाद यह मामला सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पहुंचा।

Recommended Video

    Ranjit Singh Hatyakand में Ram Rahim दोषी, 12 October को सुनाई जाएगी सजा | वनइंडिया हिंदी
    Gurmeet Ram Rahim

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई गई थी
    राम रहीम पर इस हत्याकांड की ​साजिश रचने का आरोप था। बीते रोज यानी कि 18 अगस्त को इस मामले पर प्रॉसिक्यूशन को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। राम रहीम के खिलाफ चल रहे इस मामले पर अगस्त के दूसरे हफ्ते में सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में बहस हुई थी। जहां बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई। तब राम रहीम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई गई थी।

    news

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+