हरियाणा: 1.83 एकड़ भूमि पर पंचकूला में बनेगा राज्य पुरातत्व संग्रहालय, CM खट्टर ने बताया- कैसा बने

पंचकूला। हरियाणा में पंचकूला की 1.83 एकड़ भूमि पर राज्य पुरातत्व संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। इस बारे में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य पुरातत्व संग्रहालय को पर्यटन अनुकूल बनाये जाने के निर्देश दिए। बताया गया कि, राज्य पुरातत्व संग्रहालय पर लगभग 60 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इंटीरियर डिजाइनिंग और फिनिशिंग का खर्च बाद में तय होगा।

Haryana State Archaeological Museum will be built in 1.83 acres of land at panchkula district

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि, इस संग्रहालय में आने वाले दर्शकों को पर्याप्त सुविधाएं दिए जाने के प्रबंध होने चाहिए। यह ऐसा हो कि लोगों को अनुकूल माहौल मिले। इसके लिए भवन के बीच में ही ओपन गार्डन की व्यवस्था भी करें, जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे हों। खट्टर बोले कि, यदि भवन ऐसा बने जैसा मैं कह रहा हूं तो इससे लोगों को न केवल स्फूर्ति मिलेगी बल्कि वे मनोयोग से इस संग्रहालय को देखा करेंगे।'

उन्होंने कहा कि, यहां बन रहे भवन में कैफेटेरिया की भी पर्याप्त व्यवस्था हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि, संग्रहालय को देखने के लिए चूंकि बच्चे और महिलाएं भी आएंगी ही, तो इस भवन में क्रेच और बेबी फीडिंग रूम की भी व्यवस्था करें। जिम की व्यवस्था भी हो जाए तो हरियाणावासियों के लिए और खुशी की बात होगी।' इस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा कही गई बातों को अधिकारियों ने नोट कर लिया।

Haryana State Archaeological Museum will be built in 1.83 acres of land at panchkula district

सूबे के मुख्यमंत्री की मीटिंग में पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनूप धानक, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़, पुरातत्व विभाग की निदेशक मंदीप कौर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, पुरातत्व विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर अशोक खेमका इत्यादि उपस्थित रहे। इसी दरम्यान मीटिंग में बताया गया कि, संग्रहालय में न केवल ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध होगी बल्कि यहां आकर शोधार्थी शोध कार्य भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+