पत्नी पर था अवैध संबंध का शक तो पति ने मोबाइल चार्जर के तार से घोंट दिया गला फिर उठाया ये खौफनाक कदम

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीते गुरुवार को एक युवक ने मोबाइल के चार्जर से अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। यह घटना पंचकूला जिले के राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि फैजान नाम के युवक अपनी पत्नी सब्बेनूर के कैरेक्टर पर शक करता था। इस वजह से उसने दिल दहला देने वाला कदन उठाया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला फैजान अपनी पत्नी सब्बेनूर के साथ काफी लंबे समय से झुग्गी नंबर 1588 में रह रहा था।

वारदात को अंजाम देने के बाद घर से भाग गया

वारदात को अंजाम देने के बाद घर से भाग गया

फैजान को शक था कि उसकी पत्नी सब्बेनूर का किसी और से संबंध है। इस बात को लेकर दोनों की आपस में खूब लड़ाई होती थी। घटना वाले दिन फैजान ने मोबाइल चार्जर की तार से पत्नी सब्बेनूर का गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से निकल गया।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी

पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी

पड़ोसियों ने महिला का शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फैजान के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात को फैजान और सब्बेनूर सुंदर नगर कॉलोनी में अपने माता-पिता को मिलकर गए थे। उसके बाद राजीव कॉलोनी में सब्बेनूर की फैजान ने हत्या कर दी।

हत्यारोपी पति ने भी खुदकुशी

हत्यारोपी पति ने भी खुदकुशी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन चार्जर और दूसरी चीजों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जब मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी तभी जानकारी मिली की आरोपी फैजान ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+