अपनी ही बेटी के साथ संबंध बना रहा था पिता लेकिन नहीं लगने दी किसी को भनक, लड़की ने मरे हुए बच्चे को दिया जन्म

पंचकूला। लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के मुरैना के बाद हरियाणा के पंचकूला से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी 23 वर्षीय मंदबुद्धि बेटी के साथ कई महीनों से रेप कर रहा था। मंदबुद्धि होने की वजह से बेटी इस बात को किसी से बता नहीं पाई। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह प्रेग्नेंट हो गई। युवती ने मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पंचकूला की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के सामने पिता ने कबूला जुर्म

पुलिस के सामने पिता ने कबूला जुर्म


मामला पंचकूला के अभयपुर का है। यहां एक मंदबुद्धि युवती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने जब आरोपी पिता को हिरासत में ले सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल कर लिया। इसके बाद सेक्टर 20 थाना पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

घरवालों को थी जानकारी, लेकिन...

घरवालों को थी जानकारी, लेकिन...

बताया जा रहा है कि लड़की की दो बहनें व दो भाई हैं। मां भी साथ ही रहती है। परिवार के सदस्यों को मंदबुद्धि बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इस बात को सभी से छिपाए रखा। कलयुगी बाप अपनी मंदबुद्धि बेटी के साथ बीते कई महीने से रेप करता आ रहा था। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि लड़की को घर के अंदर ही बंद रखा जाता था। फिलहाल लड़की की स्थिति ठीक है।

बाप में दो बार किया बेटी से रेप

बाप में दो बार किया बेटी से रेप

उधर, मध्य प्रदेश के मुरैना में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां 18 साल की बेटी ने अपने पिता पर लॉकडाउन के बीच 16 दिन में दो बार रेप करने का बड़ा आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि इस काम में आरोपी की पत्नी यानि पीड़िता की मां ने भी साथ दिया। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर 45 वर्षीय व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ हिरासत में लिया है। हालांकि, आरोपी पिता अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर रहा है। आरोपी का कहना है कि स्थानीय युवक के साथ उसकी बेटी का संबंध है, जिसका विरोध करने पर वह इस तरह की आरोप लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+