Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पलवल: जमानत पर जेल से बाहर निकले रेपिस्ट ने युवती से की दरिंदगी, गिरफ्तार

पलवल। हरियाणा के पलवल में रेप मामले में अदालत से जमानत पर चल रहे आरोपी ने फिर से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हथीन के एक गांव में खेतों में चारा लेने गई लड़की को जबरदस्ती ज्वार के खेत में खींच कर उसके साथ रेप किया गया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी अंजू ने बताया कि फिलहाल महिला थाना पुलिस ने रेप के आरोपी नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    पलवल: जमानत पर जेल से बाहर निकले रेपिस्ट ने युवती से की दरिंदगी, गिरफ्तार
    man who was out of jail on bail misdeeds girl in palwal

    जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था आरोपी

    आरोपी रेप के मामले में पहले ही कोर्ट से जमानत पर था और फिर गांव की ही एक लड़की से दरिंदगी की। महिला थाना प्रभारी अंजू ने बताया कि पीड़िता की मां ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 31 जुलाई के दिन उनकी बेटी करीब 11 बजे खेतों में चारा लेने गई थी तभी वहां गांव का ही लड़का आया और उनकी पुत्री को जबरदस्ती ज्वार के खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया। जैसे ही पीड़िता ने शोर किया तो वह पर गांव का एक लड़का शोर सुनकर मोके पर आ गया, जिसको देखकर आरोपी वहां से भागने लगा और जाते जाते लड़की को किसी से इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

    पुलिस ने ​मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

    महिला थाना प्रभारी अंजू ने बताया कि फिलहाल महिला थाना पुलिस ने रेप के आरोपी नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों हरियाणा के पानीपत जिले में रेप की वारदात सामने आई थी। नांगल खेड़ी में एक महिला के साथ तांत्रिक ने रेप किया था।महिला के पति ने शिकायत में बताया था कि उसने एक महीना पहले पुत्र प्राप्ति के लिए तांत्रिक को घर बुलाया था। तांत्रिक ने महिला के पति से पुत्र प्राप्ति के लिए हवन करने के लिए 15 हजार रुपए भी लिए थे। इसके बाद महिला के पति ने तांत्रिक से कह दिया था कि अब उसको घर आने की जरूरत नहीं है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+