आधी रात को भाभी के कमरे में घुस आया देवर, फिर की हैवानियत
पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोरोना काल में लॉकडाउन के बीच यहां एक शख्स ने अपनी विधवा भाभी से रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी देवर की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर में घुसकर देवर ने किया भाभी से रेप
मामला पलवल के एक गांव का है, जहां विधवा महिला ने अपने देवर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 2 जून की रात वह घर में सोई हुई थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे उसका देवर घर में घुस आया और उसके साथ हैवानियत की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी देवर मौके से भाग निकला। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी कर चुका है हैवानियत
महिला का आरोप है कि उसका देवर पहले भी उसके साथ रेप कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से वह अभी तक चुप थी। उसने किसी को देवर की घिनौनी करतूत के बारे में नहीं बताया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वह अक्सर उसके साथ जोर-जबरदस्ती करता था। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह घरेलू कार्य करती है। उसके देवर ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्त से बाहर है आरोपी
बता दें, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी देवर की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications