हरियाणा: 33 वर्षीय महिला को पानी पिलाकर बेहोश किया, कार में दुष्कर्म कर वीडियो बनाए, अरेस्ट
पलवल. हरियाणा के पलवल में एक 33 वर्षीय महिला को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने वाला शख्स धर लिया गया है। आरोपी की पहचान मथुरा (यूपी) के छाता निवासी पप्पू उर्फ राजीव के रूप में हुई है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, पप्पू ने फोन कर रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। जहां उसने पानी पीने को दिया। उसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई।

पप्पू उस महिला को अपनी कार में डालकर किसी अज्ञात स्थान पर बने एक कमरे पर ले गया। जहां पर उसने महिला से बेहोशी की हालात में ही दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। फिर, वह महिला के अश्लील वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।
महिला के मुताबिक, पप्पू ने किसी को बताने पर मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी भी दीं। अपनी इज्जत के डर से मैं काफी दिनों तक चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया। मगर, पप्पू अपनी आदतों से बाज नही आया। तब मैंने उसके खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से फोन भी बरामद किया, जिसमें उसने महिला की अश्लील वीडियो और फोटो खींची थीं।












Click it and Unblock the Notifications