Video: कराची के मदरसे में पाइप से बच्चों की पिटाई करता मौलवी और जान बचाने की कोशिश करते मासूम
कराची। पाकिस्तान के कराची से एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। यह वीडियो एक मदरसा का है और इसमें साफ नजर आ रहा है कि एक मौलवी बेदर्दी से कुछ लड़कों को पीट रहा है। इस मौलवी के हाथ में एक पाइप है और बच्चे उससे काफी डरे हुए हैं। वीडियो पहले एक ट्विटर यूजर शहजाद रॉय नामक यूजर ने शेयर किया है। इसके बाद पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट हामिद मीर ने इस वीडियो को री-ट्वीट किया है। वीडियो में साफ नजर आता है कि एक व्यक्तिमौलवी को ऐसा न करने से मना करता है लेकिन मौलवी उसकी एक बात नहीं सुनता है।

कई हजार बार देखा गया वीडियो
शहजाद रॉय एक म्यूजिशियन और सिंगर है और इसके साथ ही साथ वह यूएन के गुडविल एंबेसडर भी हैं। शहजाद रॉय को भी नहीं मालूम कि वीडियो कहां का है लेकिन उन्होंने अंदेशा जताया है कि वीडियो कराची का हो सकता है। शहजाद ने अपील की है कि अगर यह मौलवी अभी आजाद है तो इसे तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए। हामिद मीर ने भी इस वीडियो री-ट्वीट किया है। हामिद मीर ने वीडियो को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, 'इस जगह का नाम क्या है, कसाईखाना और यहां पर लोग क्यों अपने बच्चों को ऐसे क्रिमिनल्स के पास भेजे देते हैं। यही वे लोग हैं जो ज्यादा से ज्यादा अपराधी तैयार करते हैं।' वीडियो को अब तक ट्विटर पर 16,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि वीडियो पर कोई कार्रवाई हुई है या नहीं है और इस मौलवी का क्या नाम है।












Click it and Unblock the Notifications