अमेरिका में 40 किलोमीटर से आगे नहीं जा पाएंगे पाकिस्‍तान के राजनयिक, ट्रंप ने लगाया बैन

एक मई से अमेरिका में पाकिस्‍तानी राजनयिकों के कहीं भी आने जाने पर पांबदी लगा दी जाएगी। अमेरिकी मीडिया की ओर से जानकारी दी गई है कि राजनयिक जिस शहर में पोस्‍टेड होंगे उन्‍हें 40 किलोमीटर के दायरे में ही रहना होगा।

वॉशिंगटन। एक मई से अमेरिका में पाकिस्‍तानी राजनयिकों के कहीं भी आने जाने पर पांबदी लगा दी जाएगी। अमेरिकी मीडिया की ओर से जानकारी दी गई है कि राजनयिक जिस शहर में पोस्‍टेड होंगे उन्‍हें 40 किलोमीटर के दायरे में ही रहना होगा। अमेरिका का यह कदम पाकिस्‍तान की ओर से अमेरिकी राजनयिकों पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद उठाया गया है। पाकिस्‍तान ने अमेरिका के राजनयिकों को कराची और ग्रामीण इलाकों में जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। पाक अधिकारियों ने इस फैसले के पीछे अमेरिकी राजनयिकों की सुरक्षा के मकसद से लिए गए फैसले के तहत उठाया गया कदम बताया है।

donald-trump-pakistani-diplomats

पाकिस्‍तान की सरकार को नहीं दी जानकारी

पाक अखबार डॉन न्‍यूज ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्‍ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि अमेरिका की ओर से यह कदम उठाया गया है क्‍योंकि पाकिस्‍तान ने अमेरिकी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस अधिकारी की ओर से यह जानकारी उस सवाल के बदले दी गई है जिसमें उससे पूछा गया था कि क्‍या अमेरिका भी पाक की तरह राजनयिकों की घूमने पर कोई पाबंदी लगाने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी अधिकारी से पूछा गया था कि क्‍या ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्‍तान की सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी है? इस पर अधिकारी का कहना था कि हमारे राजनयिकों पर कई तरह की पाबंदी लगी हैं। वह जहां जाना चाहें जा सकते हैं, लेकिन उन्‍हें सरकार को इस बारे में बताना पड़ता है। इस अधिकारी ने अमेरिकी फैसले की वजह से किसी भी तरह के नकारात्‍मक प्रभाव पर टिप्‍पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

उन्‍होंने कहा, 'डिप्‍लोमैसी में इस तरह के फैसले काफी आम हैं।' उनका मानना था कि इस तरह के फैसलों पर ध्‍यान लगाने से बेहतर होगा कि दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत और संपर्क को बढ़ाया जाए। हालांकि पहले की आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अमेरिकी सरकार ने पाक सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉशिंगटन में स्थित पाक दूतावास और दूसरे शहर में स्थित कांसुलेट्स में तैनात राजनयिकों को बिना मंजूरी 40 किलोमीटर के दायरे से बाहर जाने की मंजूरी नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+