ओबामा पर पाकिस्‍तान का पलटवार, आतंकवाद के लिए अमेरिकी नीतियां जिम्‍मेदार

इस्लामाबाद। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले दिनों अपने आखिरी स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस में पाकिस्‍तान को आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगार करार दिया था। अब पाक ने भी पलटकर अम‍ेरिका और ओबामा पर हमला बोला है।

terrorism-pakistan-barack-obama-us

पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को कहा कि दक्षिण एशिया में अस्थिरता के लिए अमेरिकी नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने ओबामा और उनके प्रशासन से कहा है कि वह इस क्षेत्र में अपनी भूमिका की समीक्षा करे।

अजीज ने कहा कि अस्थिरता का जवाब पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत करके दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगान जिहाद के दौरान पाक के कबायली इलाकों में जेहादी तैयार किए और उसके बाद युद्ध खत्‍म होते ही उन्हें छोड़ दिया। इसने पाकिस्तान और क्षेत्र में अस्थिरता में इजाफा हुआ और यह दशकों से जारी है।

पाक न्‍यूजपेपर डॉन के अनुसार, अजीज ने देश की अस्थिरता में बाहरी खतरों के बारे में कहा कि वर्ष 2013 से पाकिस्तान हस्तक्षेप न करने और अन्य देशों के युद्धों में भाग न लेने की नीति का पालन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि हम किसी दूसरे देश की लड़ाई में हिस्सा नहीं लेंगे, और सरकार इस नीति का बखूबी पालन कर रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने आखिरी स्टेट ऑफ यूनियन एड्रेस में वॉर्निंग दी थी कि दुनिया के कई हिस्सों में अस्थिरता दशकों तक जारी रहेगी। इसमें मध्य पूर्व, अफगानिस्तान और पाकिस्तान, मध्य अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के कई हिस्से शामिल होंगे।

ओबामा ने आतंकवाद और अस्थिरता के बीच एक सूत्र की भी पहचान की और कहा कि कछ अस्थिर क्षेत्र आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+