फिर से अमेरिकी सांसद टेड पो लेकर आए पाकिस्‍तान को आतंकी देश घोषित करने वाला बिल

एक बार फिर अमेरिकी सांसद टेड पो ने पेश किया पाकिस्‍तान को आतंकवादी देश घोषित करने वाला बिल। पहले कई बार भी टेड पो कर चुके हैं अमेरिकी सरकार से पाक को आतंकी देश घोषित करने की मांग।

वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसद टेड पो एक बार फिर पाकिस्‍तान की मुसीबतें बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने इस बार न सिर्फ राष्‍ट्रपति ट्रंप से पाक के साथ रिशतों को फिर से तय करने की मांग की है बल्कि फिर से पाक को आतंकी देश घोषित करने वाली अपनी अपील दोहरा दी है। राष्‍ट्रपति ट्रंप के रुख को देखते हुए हो सकता है कि इस बार उनकी अपील मान ली जाएं।

फिर से अमेरिकी सांसद टेड पो लेकर आए पाकिस्‍तान को आतंकी देश घोषित करने वाला बिल

अमेरिका के दुश्‍मनों को पनाह देता पाक

सीनेट की आतंकवाद से जुड़ी कमेटी के अध्यक्ष टेड पो ने हाउस ऑफ रेप्रजेंटेटिव में गुरुवार को 'पाकिस्तान स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिजम एक्ट (HR 1449) पेश किया। बिल पेश करते हुए पो ने कहा, 'पाकिस्तान न सिर्फ एक गैर-भरोसेमंद सहयोगी है बल्कि इसने वर्षों तक अमेरिका के कट्टर दुश्मनों की सहायता भी की।' पो के मुताबिक, 'ओसामा बिन लादेन को आश्रय देने से ले कर हक्कानी नेटवर्क के साथ उसके नजदीकी रिश्तों तक, इस बात के पर्याप्त से भी अधिक प्रमाण हैं कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान किसके साथ है।'

90 दिनों में लेना है ट्रंप को फैसला

पो की मानें तो 'यही वक्त है जब अमेरिका को पाकिस्तान को उसकी धोखाधड़ी के लिए सहायता देना बंद करना चाहिए और उसे वह नाम देना चाहिए जो वह है औ यह नाम है आतंकवाद का प्रायोजक देश। बिल में राष्ट्रपति ट्रंप से 90 दिनों के अंदर एक रिपोर्ट जारी कर यह बताने के लिए कहा गया है कि क्या पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने में सहयोग दिया है। इसके 30 दिन के बाद विदेश मंत्रीएक फॉलो-अप रिपोर्ट दाखिल करेंगे जिसमें यह साफ होगा पाकिस्तान 'आतंकवाद का प्रायोजक देश' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+