नए राष्‍ट्रपति ट्रंप की टीम ने खोली पाकिस्‍तान के झूठ की पोल

पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई फोन कॉल के रीडआउट पर आई ट्रंप की टीम की प्रतिक्रिया। ट्रंप टीम का कहना पीएम नवाज से हुई दोनों देशों के संबंध सुधारने क

वाशिंगटन। बुधवार को पाकिस्‍तान की ओर से प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बातचीत का रीडआउट रिलीज किया गया। इस रीडआउट के मुताबिक राष्‍ट्रपति ट्रंप ने नवाज और पाकिस्‍तान की जमकर तारीफ की थी।

trump-phone-pakistan

क्‍या थी दोनों की बातचीत

अब डोनाल्‍ड ट्रंप की टीम की ओर से पाक के दावों की पोल खोलने वाला बयान आया है। ट्रंप की टीम ने बताया है कि दोनों नेताओं के बीच इस पर चर्चा हुई थी कि आने वाले समय में पाकिस्‍तान और अमेरिका के रिश्‍ते कैसे बेहतर हो सकते हैं इस पर चर्चा हुई थी। ट्रंप की टीम का कहना है कि दोनों नेताओं की बातचीत काफी सकारात्‍मक रही थी।

झूठ बोल रहा था पाक

ट्रंप टीम की ओर से आए इस बयान के बाद अब पाक की ओर से जारी इस बयान के साथ ही पाक का झूठ भी सामने आ गया है। जो रीडआउट पाकिस्‍तान की ओर से जारी किया गया था उसके मुताबिक ट्रंप ने शरीफ को एक शानदार व्‍यक्ति कहा था और पाक को एक शानदार देश बताया था।

पाक के दावे

ट्रंप ने शरीफ से वादा किया था कि वह पिछले कई वर्षों से अटके मुद्दों को भी सुलझाएंगे। ट्रंप ने शरीफ से यह भी कहा था कि उनके 20 जनवरी को ऑफिस ज्‍वॉइन करने से पहले भी वह चाहें तो शरीफ को कॉल कर सकते हैं।

यही नहीं पाक की ओर से दावा किया गया कि ट्रंप ने पाक आने और यहां के लोगों से मिलने का भी वादा किया है।

मध्‍यस्‍थता की बात कर चुके हैं ट्रंप

हालांकि चुनावों से पहले ट्रंप कह चुके हैं कि अगर वह चुनावों में जीते तो फिर भारत और पाकिस्‍तान के बीच मध्‍यस्‍थता कर सकते हैं।

इसक बाद राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की ही तरह ट्रंप ने बाद में यह भी कहा कि यह सिर्फ तभी होगा जब दोनों देश उनसे ऐसा करने को कहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+