पाकिस्तान में जनता बेहाल, पेट्रोल से महंगी बिक रही चीनी, खोखले निकले इमरान के वादे

इस्लामाबाद, 6 अक्टूबर। इमरान खान नया पाकिस्तान लाने का वादा करके सत्ता में आए थे लेकिन अब तीन साल में ही ये हाल हो गया है कि पुराना पाकिस्तान ही मिल जाए, जनता इसकी दुआ करने लगी है। पाकिस्तान में महंगाई का ये आलम है कि खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें तो हवा में बात कर ही रही हैं लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि चीनी खरीदना तो पेट्रोल खरीदने से भी मुश्किल हो गया है।

कई शहरों में चीनी 150 के पार

कई शहरों में चीनी 150 के पार

पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर काबू पाने के लिए काम करने के सरकार के आश्वासन के बावजूद पाकिस्तान के कई शहरों में चीनी 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। वहीं पाकिस्तान में पेट्रोल वर्तमान में 138.30 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।

पाकिस्तान के खैबर प्ख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर शहर में पिछले 24 घंटे में चीनी की थोक कीमत 8 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई। जियो न्यूज से बात करते हुए चीनी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मौजूदा सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चीनी 140 रुपये प्रति किलो के थोक भाव पर बिक रही है जबकि खुदरा कीमत 145 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

कराची में 142 रुपये में बिक रही चीनी

कराची में 142 रुपये में बिक रही चीनी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर के थोक बाजार में चीनी की कीमत 126 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जियो न्यूज के सूत्रों के अनुसार, कुछ बड़े डीलरों द्वारा घुलनशील कार्बोहाइड्रेट की "ओवरस्टॉकिंग" के कारण चीनी की कीमत में अचानक वृद्धि देखी गई है।

इसके अलावा स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया कि कराची में चीनी की एक्स-मिल कीमत एक दिन में 12 रुपये प्रति किलोग्राम वृद्धि के साथ अब इतिहास के उच्चतम स्तर 142 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इसी तरह के हालात बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में भी हैं जहां पर चीनी 124 रुपये से बढ़कर 129 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेची जा रही है।

इमरान खान ने क्या कहा?

इमरान खान ने क्या कहा?

पाकिस्तान में चीनी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ऐसे समय में आई है जब इसी बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने 120 अरब पाकिस्तानी रुपये के 'देश के सबसे बड़े' सब्सिडी पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत आटा, दाल और घी की कीमतों में 30 प्रतिशत की कटौती मिलने की बात कही गई थी।

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री खान ने चीनी की आसमान छूती कीमतों के पीछे बहाने बनाते नजर आ रहे हैं। अटक में मातृ एवं शिशु अस्पताल की आधारशिला रखने के एक समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में चीनी की कीमत 140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मैंने पूछा कि ऐसा क्यों है। मुझे पता चला कि सिंध में तीन चीनी मिलें जो परिचालन बंद कर दिया गया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+