पाक जाधव को नहीं देगा काउंसलर एक्सेस, सरताज अजीज ने कहा ऐसा कोई फैसला नहीं आया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सरताज अजीज के विदेश मामलों के सलाहकर सरतीज अजीज का दावा आईसीजे ने कुलभूषण जाधव के काउंसलर एक्सेस पर नहीं दिया है कोई आदेश।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में के फैसले के बाद भी कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस न देने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकर सरताज अजीज ने दावा किया है कि आईसीजे ने जाधव को काउंसलर एक्सेस मुहैया कराने से जुड़ा कोई भी आदेश नहीं दिया है।

ICJ ने नहीं दिया कोई फैसला
अजीज ने इस्लामाबाद में मीडिया से कहा कि यह कहना गलत होगा कि आईसीजे में पाकिस्तान को हार मिली है। कोर्ट ने सिर्फ फांसी पर रोक लगाई है और जाधव को काउंसलर एक्सेस पर कोई फैसला नहीं दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास पहले समय नहीं था लेकिन अब पाकिस्तान अपनी लीगल टीम को अगली सुनवाई के लिए मजबूत करेगा। आईसीजे ने कहा था कि जाधव को जो अधिकार मिलने चाहिए उन्हें लेकर कई तरह की संभावनाएं हैं। आईसीजे में दाखिल अपनी याचिका में भारत ने इस बात का डर जताया था कि पाकिस्तान फैसला आने से पहले ही जाधव को फांसी दे सकता है। आईसीजे ने कहा था, 'बिना पूर्वाग्रह के आईसीजे को लगता है कि जाधव पर खतरा है। यह एक हकीकत है कि जाधव सजा काट रहा है और उसे फांसी पर लटकाया जा सकता है। ऐसे में साफ नजर आता है कि उस पर खतरा है।'
जाधव को कानून के तहत हुई सजा
सरताज अजीज ने कहा कि खावर कुरैशी को बहस के लिए नियुक्त करना एक आम सहमति से लिया गया फैसला था। हर कोई उनकी दलीलें से सहमत था।। कुछ लोगों का कहना है कि 90 मिनट दिए गए थे लेकिन पाकिस्तान ने सिर्फ 50 मिनट ही प्रयोग किए। अजीज की मानें तो एक सच्चे मामले पर बहस सिर्फ 10 मिनट भी हो सकती है। उनका कहना था कि पाकिस्तान के लिए इतने कम समय में एक एडहॉक जज की नियुक्ति संभव नहीं थी। पाकिस्तान के पास केस की तैयारी के लिए सिर्फ पांच दिन ही थे। हालांकि उन्होंने कहा कि अगली बार पाकिस्तान पूरी तरह से केस की सुनवाई के लिए आईसीजे में होगा। उनका कहना था कि जाधव को पाकिस्तान के कानूनों के तहत सजा दी गई। जाधव को जाली पासपोर्ट के साथ देश में दाखिल होने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए सजा मिली है।
{promotion-urls}
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications