पाकिस्‍तान की कोर्ट ने सरबजीत हत्‍या मामले में जेल अधिकारी के खिलाफ जारी किया वारंट

पाकिस्‍तान की जेल में बंद भारतीय सरबजीत की वर्ष 2013 लखपत सेंट्रल जेल में हुई हत्‍या को लेकर लाहौर एक अदालत ने जेल के डिप्‍टी सुपीरिटेडेंट के खिलाफ वारंट जारी किया है।

लाहौर। पाकिस्‍तान की जेल में बंद भारतीय सरबजीत की वर्ष 2013 लखपत सेंट्रल जेल में हुई हत्‍या को लेकर लाहौर एक अदालत ने जेल के डिप्‍टी सुपीरिटेडेंट के खिलाफ वारंट जारी किया है। लाहौर की एक अतिरिक्‍त स्‍थानीय अदालत के न्‍यायाधीश ने सरबजीत की हत्‍या के मामले में कोर्ट की कार्यवाही में हिस्‍सा न लेने पर यह जमानती वारंट जारी किया है।
पाकिस्‍तान की कोर्ट ने सरबजीत हत्‍या मामले में जेल अधिकारी के खिलाफ जारी किया वारंट

आपको बताते चले कि इससे पहले भी जेल के डिप्‍टी सुपीरिटेंडेट के खिलाफ कोर्ट समन जारी कर चुका है। कोर्ट ने पुलिस अधिकारी के खराब व्‍यवहार को देखते हुए यह नोटिस जारी किया है। साथ ही लाहौर सीसीपीओ को निर्देश दिए हैं कि 17 फरवरी को कोर्ट में डिप्‍टी सुपीरिटेंडेट की उपस्थिति को सुनिश्चित करें। सरबजीत की हत्‍या के मामले में आरोपी आमिर तांबा और मुद्दसर को गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि ये दोनों सरबजीत सिंह के साथ उसकी सेल में बंद थे और मई, 2013 में उसकी मौत से पहले तक उसपर लगातार अत्‍याचार करते थे।

सरबजीत सिंह को पाकिस्‍तान ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्‍तान को आरोप था कि वो भारत का जासूस हैं। वहीं सरबजीत और उनके घर वालों का कहना था कि वो गलती से बॉर्डर पार चले गए थे। सरबजीत की रिहाई को लेकर काफी लंबी जद्दोजेहद भी चली थी। पर सरबजीत की रिहाई से पहले ही जेल में सरबजीत के ऊपर जानलेवा हमला हो गया और बाद में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+