पुलवामा हमला: इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम ने कहा, मिलिट्री की कठपुतली हैं पाकिस्तान के पीएम
Recommended Video

लंदन। मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले के पांच दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आया। इमरान ने हमले की निंदा करना तो दूर उन्होंने भारत के आरोपों को ही मानने से इनकार कर दिया कि हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद या फिर इसके सरगना मौलाना मसूद अजहर का हाथ है। अब इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान की इस पर प्रतिक्रिया आई है। रेहम ने इमरान को पाकिस्तान के हाथ की कठपुतली करार दे दिया है। यह बात अलग है कि इमरान ने भारत को जंग का जवाब जंग से देने की धमकी दी है। इमरान ने कहा था कि अगर भारत के पास हमले के साजिशकर्ताओं के बारे में सुबूत हैं तो उन्हें दें और फिर कोई एक्शन लिया जाएगा।

सेना के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे पीएम
रेहम ने एक इंटरव्यू में कहा, 'इमरान पाकिस्तान की मिलिट्री के हाथों की कठपुतली हैं। वह पुलवामा आतंकी हमले पर बयान देने के लिए निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। इमरान ने विचारधारा के साथ समझौता करके ही सत्ता हासिल की है।' रेहम की मानें तो इमरान की स्पीच किसी थिंक टैंक की ओर से लिखी गई थी। रेहम के मुताबिक इमरान को बताया गया था कि उन्हें क्या करना है, क्या कहना है और देश क्या चाहता है। रेहम ने कहा, 'चुनाव के दौरान चरमपंथी ताकतों में इजाफा हुआ और पाक में काफी हिंसा और दंगे हुए। इमरान ने इसी दौरान ईशनिंदा का कार्ड खेल दिया।'

जितना सेना ने कहा उतना ही बोला
रेहम की प्रतिक्रिया इमरान की स्पीच के कुछ ही घंटों बाद आई। इमरान ने कहा कि अगर भारत ने जंग छेड़ी तो पाकिस्तान हर हाल में इसका जवाब देगा। रेहम ने जोर देकर कहा कि इमरान ने वहीं बातें कही हैं जो उनसे बोलने को कही गई थीं। रेहम के मुताबिक, 'इमरान खान वहीं कर रहे हैं जो उनसे करने को कहा गया था। अगर वह यह कह रहे हैं कि वह एक्शन लेंगे तो उन्हें कुछ करके दिखाना चाहिए। पुलवामा आतंकी हमले से पहले फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) पाकिस्तान को ब्लॉक करने वाला था।'

अब एक्शन लेकर दिखाएं इमरान
रेहम के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं इसलिए आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी, ऐसा नहीं होना चाहिए। बल्कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई भारत के हित में हैं। रेहम ने कहा इमरान सही बात कह रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी तरफ से पिछले छह सात माह में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

सेना के जूते साफ करने वाला
पिछले वर्ष जब जुलाई में पाकिस्तान में चुनाव हुए और इमरान को जीत हासिल हुई तो उस समय भी रेहम का बड़ा बयान सामने आया था। रेहम ने कहा था कि पूरा चुनाव ही एक स्क्रिप्टेड था और इसमें इमरान खान की कोई जीत नहीं हुई है। रेहम खान के अनुसार, इमरान खान से बेहतर सेना के जूते कोई साफ नहीं कर सकता। इमरान की जीत का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने ने कहा कि वह एक डायरेक्टर के एक्टर हैं और डायरेक्टर सेना की भूमिका में है। रेहम ने कहा कि इमरान खान युवाओं के लिए भी गलत साबित होंगे।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications