Pakistan : शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को बोला 'थैंक्स', जानिए बधाई संदेश का क्या दिया रिप्लाई?
Shahbaz Sharif Thanked PM Modi: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद पर काबिज हुए हैं, जिनको शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने बधाई दी, जिसके दो दिन बाद अब शहबाज शरीफ का जवाब आया है। पाक पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया है।
पाकिस्तान की 336 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 201 वोट हासिल करने के बाद शहबाज शरीफ 3 मार्च को दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। ऐसे में अमेरिका और चीन के बाद 5 मार्च को पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी थी।

इस कड़ी में अब 7 मार्च को पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने बधाई संदेश का रिप्लाई किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, "धन्यवाद नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में मेरे चयन पर बधाई देने के लिए।"
Thank you @narendramodi for felicitations on my election as the Prime Minister of Pakistan 🇵🇰
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) March 7, 2024
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने ओर से शुभकामना संदेश में लिखा था कि, "शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई।" हालांकि पाक पीएम का जवाब ऐसे वक्त पर आया है, जब पीएम मोदी कश्मीर दौरे पर थे।
Congratulations to @CMShehbaz on being sworn in as the Prime Minister of Pakistan.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2024
बता दें कि शहबाज शरीफ को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार नामित किया गया था। शहबाज को राष्ट्रपति भवन स्थित 'ऐवान-ए-सद्र' में आयोजित एक समारोह में आरिफ अल्वी ने 4 मार्च को शपथ दिलाई थी।
दूसरी तरफ प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ के प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को नेशनल असेंबली में 92 वोट ही हासिल हुए। उमर अयूब खान को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का समर्थन हासिल था।
गौरतलब है कि इससे पहले शहबाज शरीफ का पहला कार्यकाल सिर्फ 16 महीने का था।उ स दौरान इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली होने के बाद शहबाज को पहली बार प्रधानमंत्री पद मिला था, बता दें कि शहबाज शरीफ पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications