'मैंने ठुकराई थी भारतीय नागरिकता, कहा था- तुम्हारी मां से मैं...', पाकिस्तानी एक्टर का दावा, देखें Video
Pakistani comedian Shakeel Siddiqui: पाकिस्तानी अभिनेता और कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने कहा है कि उन्हें भारत में बस जाने और भारतीय नागरिकता लेने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था।
कॉमेडी सर्कस सीजन 3 में नजर आए शकील सिद्दीकी ने यूट्यूबर नादिर अली से बात करते हुए दावा किया कि, 'मनोज तिवारी ने उनसे भारत में बसने के लिए कहा था।' उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी ने भारतीय नागरिकता दिलाने और सारे इंतजाम करने की भी बात की थी, लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया था।

शकील सिद्दीकी ने कहा, ''मनोज (भाजपा सांसद और अभिनेता) तिवारी ने कहा 'क्या शकील भाई आ जाओ हिन्दुस्तान' हम करवा देंगे सब'। लेकिन मैंने उनसे कहा था कि, 'नहीं यार, अगर अपनी मां से वफा नहीं कर सकता तो तुम्हारी मां से क्या वफा करूंगा।'
शकील सिद्दीकी ने कहा कि, 'मैंने मनोज तिवारी से कहा, कि एक-दूसरे की मां का सम्मान करना और उन्हें सलाम करना अच्छी बात है। हमें एक-दूसरे के राष्ट्र और धर्म का सम्मान करना चाहिए।'
हालांकि शकील सिद्दीकी ने भारत और पाकिस्तान में एक्टर्स और कॉमेडियन के पेमेंट की तुलना करते हुए ये भी कहा कि, 'छोड़ो भाई, बहुत फर्क है।' हालांकि ये बयान एक साल पुराना है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर फिर से वायरल किया जा रहा है।
जानिए शकील सिद्दीकी के बारे में...?
शकील सिद्दीकी पाकिस्तान के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन है। इसके अलावा वह स्टैंड-अप कॉमेडियन, थिएटर निर्देशक और नाटककार भी हैं। उन्होंने 1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी।
शकील सिद्दीकी भारत में कॉमेडी सर्कस में काम करने के बाद मशहूर हुए। उन्हें दूसरे सीजन में भी बुलाया गया था। बाद में वह रियलिटी शो उस्तादों का उस्ताद (2008) में उर्वशी ढोलकिया के साथ देखे गए थे।
शकील सिद्दीकी सलमान खान के रियलिटी गेम शो, दस का दम (2008) में एक सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में और बूगी वूगी में भी दिखाई दिए थे। वह कॉमेडी सर्कस के तीसरे सीजन में भी दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications