कैसे हुई 49 वर्षीय पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत? नौकर बोले- बंद कमरे से आ रही थी चीखने-चिल्लाने की आवाज

कैसे हुई 49 वर्षीय पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत? नौकर बोले- बंद कमरे से आ रही थी चीखने-चिल्लाने की आवाज

नई दिल्ली, 09 जून: पाकिस्तानी सांसद और लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट आमिर लियाकत हुसैन का गुरुवार 09 जून को कराची में रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया। वह सिर्फ 49 साल के थे। मौत के वक्त आमिर लियाकत हुसैन अपने घर में बेहोश पाए गए थे, संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि आमिर लियाकत अस्पताल में मृत लाए गए थे। अस्पताल आने के पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पाकिस्तानी मीडिया ने ये रिपोर्ट दी है।

Recommended Video

    Pakistan: PAK सांसद Amir Liaqat Hussain की संदिग्ध मौत | वनइंडिया हिंदी |*International
    आखिर कैसे हुई आमिर लियाकत की मौत?

    आखिर कैसे हुई आमिर लियाकत की मौत?

    हालांकि आमिर लियाकत की फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए परिवार की अनुमति ले ली गई है जिसके बाद मौत के कारणों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आमिर लियाकत की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। बता दें कि आमिर लियाकत अपनी तीसरी बीवी दानिया शाह से तलाक को लेकर चर्चा में थे क्योंकि शादी के एक महीने के भीतर उनका तलाक हो गया था।

    रात को सीने में हुआ था दर्द, घर में थे बेहोश

    रात को सीने में हुआ था दर्द, घर में थे बेहोश

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पूर्व नेता आमिर लियाकत खुदाद कॉलोनी में अपने घर पर बेहोश पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया हाउस जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, घर में काम करने वाले नौकरों ने बताया, लियाकत ने बुधवार रात को असहज महसूस किया था, उनके सीने में दर्द हो रहा था। लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया था।

    'कमरा अंदर से बंद था और आ रही थी चीखने की आवाज'

    'कमरा अंदर से बंद था और आ रही थी चीखने की आवाज'

    आमिर लियाकत के घर में काम करने वाले नौकर जावेद ने कहा कि गुरुवार (09 जून) की सुबह लियाकत के कमरे से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थी। कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद घरेलू कर्मचारियों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। उन्होंने देखा कि वह कमरे में बेहोश हैं।

    'जिस बेडरूम में थे लिकायत वहां सबकुछ ठीक-ठाक मिला'

    'जिस बेडरूम में थे लिकायत वहां सबकुछ ठीक-ठाक मिला'

    डॉक्टरों ने कहा कि लियाकत की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी। पुलिस ने आमिर लियाकत की मौत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कराची के खुदादद कॉलोनी में उसके घर की भी तलाशी ली है। पुलिस ने उस कमरे की भी तलाशी ली है, जबां आमिर लिकायत बेहोश हो गए थे।

    पुलिस सबूत खोजने में लगी

    पुलिस सबूत खोजने में लगी

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कहा कि पुलिस उन तथ्यों को इकट्ठा करने और पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है, जिसके कारण आमिल लियाकत की मौत हुई। लियाकत की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करने का फैसला किया है। पूर्वी एसएसपी के अनुसार, पुलिस ने लियाकत के घर की जांच की और सब कुछ ठीक था। कमरे में भी सबकुछ अपनी जगह पर सही था। पुलिस ने सबूत इकट्ठा करने के बाद उसके बेडरूम को सील कर दिया है।

    पुलिस ड्राइवर से भी करेगी पूछताछ

    पुलिस ड्राइवर से भी करेगी पूछताछ

    आमिर लियाकत के ड्राइवर जावेद का भी बयान पुलिस द्वारा लिया जाएगा। पुलिस जावेद से भी पूछताछ करेगी क्योंकि उसने ही घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार लियाकत के अंतिम संस्कार के समय की घोषणा बाद में की जाएगी।

    'किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला'

    'किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला'

    पाकिस्तानी पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया (शुरुआती जांच) में किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है। मौत की खबर जैसे ही पाकिस्तान नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ तक पहुंची, उन्होंने शुक्रवार शाम 5 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है।

    जानिए आमिर लियाकत के बारे में?

    जानिए आमिर लियाकत के बारे में?

    1972 में कराची में जन्मे आमिर लियाकत ने एक टीवी होस्ट और पाकिस्तान के राजनेता थे। उन्होंने तीन शादियां की थी। आमिर लियाकत मार्च 2018 में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) में शामिल हुए थे। इसके बाद वह चुनाव जीते और कराची से सांसद बने। हालांकि बाद में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

    आमिर लियाकत पाकिस्तान की परवेज मुशर्रफ की सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। वह 2002 और 2008 में सांसद चुने गए थे। आमिर लियाकत मीडिया इंडस्ट्री से भी थी, 2001 में उन्होंने जियो टीवी में नौकरी की थी। इसके बाद वे बोल न्यूज पर भी दिखे। टीवी पर आखिरी बार लियाकत बोल हाउस कार्यक्रम में दिखे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+