पाकिस्तानी अगर भारतीय सैनिकों को बनाएंगे निशाना तो BSF उठाएगी यह 'बड़ा कदम'
अगर पाकिस्तानी सैनिक भारतीय जवानों के खिलाफ कुछ भी करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा।
जम्मू। 7 पाकिस्तानी रेंजर्स और एक आतंकवादी को मारे जाने के बाद बीएसएफ ने रविवार को साफतौर पर चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तानी सैनिक भविष्य में बीएसएफ जवानों को निशाना बनाने से बाज नहीं आए तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक जनरल अरुण कुमार ने यह बात पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह के शव पर पुष्पचक्र अर्पित करने के दौरान कही।
गुरनाम शुक्रवार को जम्मू के कठुआ बॉर्डर पर पाकिस्तानी फायरिंग का शिकार हो गए थे और रविवार की सुबह वह शहीद हो गए।

अरुण कुमार की मानें तो, 'अगर पाकिस्तानी सैनिक भारतीय जवानों के खिलाफ कुछ भी करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।'
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन जारी रखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जम्मू जिले के आरएसपुरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार के गोले दागे।












Click it and Unblock the Notifications