Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विज्ञापन की वजह से ट्रोल हुआ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस, लोगों ने एयरहोस्टेस को बता दिया भूत

नई दिल्ली। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन अपने विज्ञापन की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने PIA को ट्रोल कर दिया है। विज्ञापन में एयरलाइन के कुछ ऐसी बातें लिखी कि यूजर्स को बर्दाश्त नहीं हुआ और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। पीआईए ने हाल ही में फेसबुक पर अपना एक विज्ञापन प्रकाशित किया था, जिसमें एक महिला क्रू मेंबर मुस्कुरा रही है और उसके साथ ही लिखा गया है कि क्या आपने यह कहा कि आप पीआईए से यात्रा नहीं करेंगे?

 Pakistani airlines hilariously trolled with complaints on Facebook after they put up ad on why everyone should fly with them

तस्वीर और पंच लाइन के अलावा एअयरलाइन ने लोगों को पीआईए से यात्रा करने के लिए बहुत से कारण गिनवाए हैं। तमाम तारीफों के साथ एयरलाइन ने एक लाइन ये भी लिखी है कि हम आपको आसमान में पाकिस्तान की मेहमान नवाजी मुहैया करवाते हैं। आपको जल्द ही पीआईए में देखना चाहेंगे। एयरलाइंस की इस लाइन पर लोगों को गुस्सा आ गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने अप नी भड़ास निकाली। एक नाराज यूजर ने लिखा कि आप एकमात्र ऐसी एयरलाइन हैं जहां आप केबिन क्रू से कंबल की मांग करेंगे तो आपकोउनसे जवाब मिलेगा कि यह पीआईए की परवाज है आपका घर नहीं।

एक यूजर ने लिखा कि दुनिया के सबसे ज्यादा एयरलाइन कर्मचारी हैं जिसके ज्यादातर कर्मचारी भूत हैं।एक और यूजर ने फेसबुक कमेंट में लिखा कि ये एकमात्र ऐसी एयरलाइन हैं जहां एयरहोस्टेस आपको ऐसे देखती हैं कि आपको शर्मिंदा होना पड़े।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+