5000 का नोट बंद करने पर क्या बोली पाकिस्तान की सरकार
डॉन की खबर को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की जो भी अफवाह उड़ाई जा रही है वो पूरी तरह से बकवास है।
इस्लामाबाद। भारत में 500-1000 के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने बताया कि वो 5000 रुपए के नोट को बंद नहीं करने जा रहे हैं।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने भारत में नोट बैन को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि नवाज शरीफ सरकार 5000 रुपए के नोट को बंद करने और 40,000 रुएए के प्राइज बांड को बंद नहीं करने जा रही है।
डॉन की खबर को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की जो भी अफवाह उड़ाई जा रही है वो पूरी तरह से बकवास है।
डॉन अखबार ने नवाज शरीफ के विशेष सहायक हारून अख्तर खान ने हवाले से खबर प्रकाशित की थी कि 5000 के नोट और प्राइज बांड को वापस लिया जा सकता है।
खान ने बताया कि यह प्रस्ताव वर्ष 2016-17 के बजट में आया था। पर बाद में इस विचार को आगे नहीं बढ़ाया गया। टैक्स रिफॉर्म कमेटी से कहा गया था कि बजट के बाद इस मामले को देंखे।
आपको बताते चलें कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सीनेटर उसमान सैफुल्लाह खान ने सीनेट को प्रस्ताव दिया था कि 1000 और 5000 के नोट को बंद किया जाए। उन्होंने कहा था कि बड़े नोटों को बंद करने के मामले में हमें भारत से सीख लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications