आखिरकार पाकिस्तान ने तोड़ दी चंद्रयान-3 पर चुप्पी, भारत को लेकर कही ऐसी बात, हर कोई हैरान

भारत के लिए 23 अगस्त 2023 का दिन ऐतिहासिक रहा, जहां हम चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले पहले देश बन गए। पूरी दुनिया इसे बड़ी कामयाबी मान रही, साथ ही हर देश ने भारत को बधाई दी, लेकिन पाकिस्तान चुप्पी साधे हुए था। अब उसने ऐसी बात बोल दी, जिसको सुनकर सभी हैरान हैं।

दरअसल एक प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तानी सरकार के प्रवक्ता से चंद्रयान-3 को लेकर सवाल पूछा गया। वैसे तो दोनों देशों की दुश्मनी दशकों पुरानी है, ऐसे में लग रहा था कि वो इस सवाल को टाल जाएंगे, लेकिन उन्होंने जवाब दिया।

ISRO

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक एक पत्रकार ने पूछा कि हाल ही में भारत के चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर लैंडिंग की। पाकिस्तान इसे कैसे देखता है?

इस पर सरकार की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि ये एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के वैज्ञानिक इसके लिए सराहन के पात्र हैं। इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद पत्रकार हैरान रह गए।

पाकिस्तानी मीडिया ने भी की तारीफ
वहीं पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया हाउस में से एक डॉन न्यूज ने भी भारत की जमकर तारीफ की। उसने अपने संपादकीय में लिखा कि भारत का सफल चंद्रयान-3 मिशन वास्तव में ऐतिहासिक है, क्योंकि ये यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला मिशन बन गया है। इसके अलावा इस उपलब्धि के साथ भारत अमेरिका, रूस और चीन के उस क्लब में शामिल हो गया, जिसने चांद की सतह पर नियंत्रित लैंडिंग की।

चांद पर काम कर रहा रोवर
आपको बता दें कि 23 अगस्त को शाम 6.04 पर इसरो का चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड हुआ। उसके विक्रम लैंडर के अंदर प्रज्ञान रोवर था, जो चांद की सतह पर उतर गया था। वो वहां पर काम कर रहा। करीब 14 दिन तक वो सक्रिय रहेगा और लगातार वहां से डेटा भेजता रहेगा। इस मिशन की मदद से इसरो वहां की सतह, बनावट, पानी आदि के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+