पाक पीएम नवाज ने कहा भारत के साथ युद्ध को सेना तैयार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत को युद्ध की धमकी दी है। मंगलवार को नवाज नेशनल सिक्योरिटी पर एक मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे और उन्होंने तभी कुछ ऐसा कहा जो दोनों देशों के बीच युद्ध से जुड़ा है।

क्या कहा नवाज ने
पीएम नवाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना भारत के साथ युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है। नवाज की मानें तो पूरा देश सेना के साथ है और उसके हर कदम का समर्थन करेगा। नवाज की मानें तो सेना किसी भी तरह की धमकी और खतरे से निबटने में सक्षम है।
सेना प्रमुख पहुंचे आर्मी बेस
वैसे नवाज का यह अहम बयान आने से पहले पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ इस्लामाबाद में सेना की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
पाक मीडिया के मुताबिक राहील शरीफ का यह दौरा भारत को एक बड़ा संदेश देने के लिए है कि उनकी सेना जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है।
सोमवार को ऑल पार्टी मीटिंग
इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सर्वदलीय मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में उन्होंने सिर्फ कश्मीर और भारत की ही चर्चा की थी। इस मीटिंग में नवाज के धुर-विरोधी इमरान खान ने भी भारत के खिलाफ उनकी हर कार्रवाई को अपना समर्थन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications