इमरान खान ने कहा-पाकिस्तान की धरती पर नहीं होने देंगे आतंक के लिए इस्तेमाल

इमरान खान ने कहा-

नई दिल्ली। पुलवामा में हुआ आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के देशों का दवाब झेल रहे पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को लेकर कड़ा रूख अपनाने का दावा किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि वो पाकिस्तान की जमीन का आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश में किसी भी आतंकी संगठन को चलने नहीं देगी, जो देश से बाहर हमलों में शामिल हों।

 Pakistan PM Imran Khan said his government will not allow any terror group on Pakistani soil which carries attacks outside the country

दरअसल सत्ता में आने से पहले इमरान खान पूर्व की सरकारों पर आतंकवाद और अतिवादी संगठनों को बढ़ावा देने के आरोप लगा चुके हैं। उनका ये कहना सबूत है कि पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी संगठन सक्रिय है। उन्होंने कहा कि पहले की किसी भी सरकार ने ऐसे संगठनों और लोगों पर कोई ऐक्शन नहीं लिया। सिंध के थारपारकर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने दावा किया है कि अब पाकिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होगा।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी विदेशमंत्री भी इस बात को कबूल चुके हैं कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला करने वाले संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+