Pakistan Murid Airbase: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ पाकिस्तान की साजिश की पाठशाला!, सैटेलाइट तस्वीर में खुलासा
Pakistan Murid Airbase: ऑपरेशन सिंदूर में हुए भारी नुकसान से मुकरने के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने भी तबाही की बात कबूल कर ली है। अब नई सैटेलाइट तस्वीरों ने भी मुरीदके एयरबेस को हुए नुकसान की सच्चाइई बता दी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान ने जहां अपने ड्रोन छिपाकर रखने के लिए बेस या कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया था, उस पर सटीक एयर स्ट्राइक की थी। सैटेलाइज इमेज में इसे भारी नुकसान पहुंचने की पुष्टि हो गई है। इसी एयरबेस से भारत पर भारी ड्रोन अटैक किया गया था। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने इसके एक अहम बंकर को नष्ट कर शहबाज शरीफ को करारी चोट दी है।
Pakistan Murid Airbase को भारतीय सेना ने किया तबाह
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर और लश्कर-ए-तैयबा का मुरीदके स्थित मुख्यालय भी शामिल है। ओपनसोर्स इंटेलिजेंस की नई सैटेलाइट इमेज से अब भारतीय सेना के ऑपरेशन से जुड़े अहम प्रमाण सामने आए हैं।

10 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के मुरीदके एयरबेस पर एक सटीक और लक्षित हमला बोला था। इसमें एयरबेस के एक बंकर को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान के लिए यह करारा झटका साबित हुआ, क्योंकि इसी बंकर से कई ड्रोन अटैक भारत पर किए गए थे।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor Survey: केरल में बदल रहा है मिजाज, अल्पसंख्यकों ने ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार को सराहा
DGMO राजीव घई ने बताया कि 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की ओर से किए हमलों के जवाब में भारत ने सटीक और लक्षित आक्रमण किए थे। बता दें कि भारत ने सिर्फ पाकिस्तान के आतंकी सैन्य ठिकानों को ही अपना निशाना बनाया था। दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारत के नागरिक विमानों, शहरों और गुरुद्वारों पर हमले की नाकाम कोशिश की थी। अब भारतीय सेना के सटीक एयर डिफेंस से पाकिस्तान के एयरबेस को हुए नुकसान के प्रमाण मिल रहे हैं। आतंकवाद पर पाकिस्तान के प्रोपगैंडा को बेनकाब करने के लिए भारत के सर्वदलीय सांसदों का दल दुनिया के अलग-अलग देशों में भी गया है।
यह भी पढ़ें: Who is Punjab Boy Shravan Singh: कौन है 10 साल का श्रवण? ऑपरेशन सिंदूर में दूध-लस्सी लिए सैनिकों के बीच दौड़ा












Click it and Unblock the Notifications