ब्रिटेन पहुंचे पाक के मंत्री, कहा भारत से बदला लेगा पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान के आतंरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा अंतराष्‍ट्रीय समुदाय को दक्षिण एशिया को भारत की आंखों से देखना बंद करना होगा।

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे हाल ही में अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत आईं। मे के भारत से जाने के बाद पाकिस्‍तान के आतंरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार खान, ब्रिटेन पहुंचे थे। यहां पर पाक की ओर से आतंरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार खान ने अप्रत्‍यक्ष तौर पर कहा कि दक्षिण एशिया में सिर्फ भारत ही अकेला देश नहीं है।

chaudhary-niasr-khan-pakistan-india.jpg

ब्रिटेन के एनएसए से की श्‍ािकायत

चौधरी निसार ने ब्रिटेन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सर मार्क लयल ग्रांट से 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट पर मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान ने भारत की ओर से जारी फायरिंग में अपने 10 सैनिकों को पिछले दिनों गंवा दिया है।

चौधरी निसार खान ने ग्रांट से कहा कि भारत की शासक वाली सोच और उसका आक्रामक रवैया दक्षिण एशिया की शांति और इसके स्‍थायित्‍व को बड़ा खतरा बन गया है। पाक के न्‍यूज चैनल एआरवाई ने चौधरी निसार खान के हवाले से यह जानकारी दी।

ब्रिटिश एनएसए से की शिकायत

चौधरी निसार खान ने कहा कि पाकिस्‍तान इन रणनीतियों के सामने नहीं झुकेगा और उसके पास अपने सैनिकों की मौत का बदला लेने का अधिकार है।

निसार ने ब्रिटेन के एनएसए से कहा कि अतंराष्‍ट्रीय समुदाय खासकर पाक के दोस्‍तों को इस पर ध्‍यान देना होगा और क्षेत्र में भारत के जिद्दी रवैये पर प्रतिक्रिया देनी होगी।

पाक ने की आतंकवाद पर बात

चौधरी निसार के मुताबिक दुनिया और पाक के दोस्‍तों को पाक के खिलाफ भारत के रवैये का जवाब देना होगा। साउथ एशिया को सिर्फ भारत के चश्‍मे से देखना बंद करना होगा।

ब्रिटिश एनएसए से बातचीत के दौरान आतंकवाद पर चौधरी निसार ने कहा कि साउथ एशिया में आतंकवाद के बढ़ते खतरा न सिर्फ इस क्षेत्र के लिए बल्कि अतंराष्‍ट्रीय शांति के लिए भी एक बड़ा खतरा है।

उन्‍होंने कहा कि पाक के लोग और पाक के सुरक्षा संस्‍थान इस बात को लेकर दृढ़ निश्‍चय कर चुके हैं पाक की सरजमीं से आतंकवाद का सफाया करके रहेंगे।

वर्ष 2017 में पाक जाएंगे पीएम मे

इसी दौरान ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और कहा कि वह जल्‍द पाक का दौरा करेंगी। मे ने कहा कि वह वर्ष 2017 की शुरुआत में पाक आ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+