उल्टा पड़ गया दांव, पठानकोट हमले को JIT ने बता डाला भारत का ड्रामा
इस्लामाबाद। हिंदी में एक कहावत है, 'चौबेजी चले छब्बे बनने और दुबे जी बनकर लौटे,' और यह मुहावरा भारत पर शायद इस समय एकदम सटीक बैठ रहा है। पाकिस्तान से पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए जो ज्वाइंट इनवेस्टिगेशन टीम यानी जेआईटी पिछले दिनों भारत आई थी, उसने आतंकी हमले को भारत की ही साजिश करार दिया है।

पाक मीडिया में जेआईटी में शामिल कुछ ऑफिसर्स के बयानों का हवाला देकर लिखा गया है कि भारत ने पाक को दुनिया के सामने बदनाम करने के लिए ही पठानकोट जैसी साजिश रची थी।
आईएसआई अफसर वाली जेआईटी के बारे में खास बातें
नवाज शरीफ को भेजी जाएगी रिपोर्ट
यह जांच टीम अगले कुछ दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सामने अपनी फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर देगी।
पाकिस्तान टुडे ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि जनवरी में पठानकोट स्थित इंडियन एयरफोर्स के एयरबेस पर जो हमला हुआ उसकी पूरी साजिश भारत ने ही रची थी। भारत बिना किसी पुख्ता सुबूत के दुनिया के कान में पाक के खिलाफ जहर घोलने के काम में लगा हुआ है।
#Pak JIT: खौफनाक अतीत के भरोसे बेखौफ वर्तमान का ख्वाब?
भारत को थी हमले की सारी जानकारी!
जेआईटी के एक सदस्य ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि भारत की अथॉरिटीज को इस हमले के बारे में और हमलों में शामिल आतंकियों के बारे में पहले से ही जानकारी थी।
वहीं इस पर भारत सरकार से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि इस तरह के बयान आईएसआई और पाकिस्तान की सेना की ओर से आ रहे हैं ताकि वह मनोवैज्ञानिक तौर पर भारत को कमजोर कर सकें।
14 जनवरी से पाक की प्रोटेक्टिव कस्टडी में है मसूद अजहर
पठानकोट हमला भारत का ड्रामा
पांच सदस्यों वाली जेआईटी 27 मार्च को भारत आई थी। इस जेआईटी को पठानकोट स्थित इंहियन एयरफोर्स के उस बेस पर भी ले जाया गया जहां पर आतंकियों ने हमला किया था।
इसकी वजह से सरकार को काफी विरोध का सामना भी करना पड़ा था। पाकिस्तान टुडे ने लिखा है कि जेआईटी की रिपोर्ट भारत के कई दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
जेआईटी इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि भारत सरकार के दावे के सेना ने कई घंटों तक आतंकियों का सामना किया, कुछ और नहीं बल्कि इस बात को साबित करता है कि कैसे भारत ने पाक को बदनाम करने के लिए सारा ड्रामा रचा था।
जेआईटी के सदस्यों ने साफ कहा है कि भारत इस बात के सुबूत देने में नाकाम रहा है कि आतंकी पाकिस्तान की ओर से दाखिल हुए थे।










Click it and Unblock the Notifications