भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने बढ़ाया अपना रक्षा बजट, 7 फीसदी का किया इजाफा

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेम्बली में 2017-18 का बजट पेश किया। 860 अरब से बढ़ाकर इस साल रक्षा बजट 920 अरब करने का उन्होंने प्रस्ताव रखा।

इस्लामाबाद। भारत से तनावपूर्ण संबंध और एलओसी पर गंभीर हालात के मद्देनजर पाकिस्तान ने इस बार अपने रक्षा बजट में 7 फीसदी का इजाफा किया है। पाकिस्तान के इस फैसले का साफ मतलब है कि वो हर मुकाबले में इस बार पाकिस्तानी सेना पर ज्यादा खर्च करेगी। पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने इस बात का ऐलान किया है।

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान का नया दांव, रक्षा बजट बढ़ाया

पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने किया ऐलान

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेम्बली में 2017-18 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि इस बार हमने रक्षा बजट में इजाफा किया है। 860 अरब से बढ़ाकर इस साल रक्षा बजट 920 अरब करने का उन्होंने प्रस्ताव रखा। इस तरह से पिछले साल के मुकाबले पाकिस्तान ने रक्षा बजट में 7 फीसदी के इजाफे का प्रस्ताव अपने सालाना बजट में रखा है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने तीन साल पहले शुरू कि गए जर्ब-ए-अज्ब कार्यक्रम के तहत आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर उन्हें हराने में योगदान देने वाले सशस्त्र बलों के विशेष भत्ते में 10 फीसदी के इजाफे की घोषणा की।

फिलहाल पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में इजाफा ऐसे समय में किया है जब भारत के साथ उसके संबंध बेहद गंभीर स्थिति में हैं। भारत लगातार पाकिस्तान पर सीमापार से आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप लगा रहा है। कश्मीर घाटी में हालात बिगाड़ने कोशिश और भारतीय सुरक्षा बलों पर हमले लगातार पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हैं। अब देखना है कि भारत का रुख पाकिस्तान के इस कदम के बाद क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+