पाकिस्तान: CAA के विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री ने शेयर कर डाली Ex पॉर्न स्टार मियांं खलीफा की फोटो
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रहमान मलिक नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की वजह से सुर्खियों में हैं। पूर्व मंत्री ने दरअसल तीन पॉर्न स्टार्स को भारत में सीएए के विरोध प्रदर्शनकारी के तौर पर बता डाला है। अब अपनी इस 'नादानी' की वजह से मलिक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से रहमान मलिक की इस गलती के बारे में बताया गया और फिर क्या था ट्रोलिंग का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था।
भारतीय यूजर्स ने ध्यान दिलाई गलती
भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से रहमान मलिक की इस गलती के बारे में बताया गया और फिर क्या था ट्रोलिंग का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। एक ट्विटर यूजर अक्षय ने रहमान को टैग करते हुए लिखा, '@SenRehmanMalik जी भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों की प्रभावशाली एक्ट्रेसेज को सीएए का विरोध कर रहे है लोगों से काफी संवेदनाए हैं। उन्हें सलाम है और अब मोदी जल्द ही इस्तीफा दे देंगे।'
पॉर्न स्टार को दे रहे हैं दुआएं
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रहे मलिक ने इस पोस्ट को री-ट्वीट किया और कमेंट में लिखा, 'गॉड ब्लेस हर।' इसके बाद जब यूजर्स उन्हें उनकी गलती बता रहे थे तो रहमान मलिक ने कहा, 'हम उन्हें यूएन में लेकर जाएंगे और यह यूएन चार्टर के खिलाफ है।' इसके बाद पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने भी रहमान मलिक की इस गलती का जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, 'पूर्व मंत्री रहमान मलिक पॉर्न स्टार मियां खलीफा को भारतीय मुसलमानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दुआएं दे रहे हैं।'
बासित बता गए जॉनी सिन को कश्मीर का युवा
पाकिस्तान साल 2019 को अपने प्रधानमंत्री से लेकर राजनयिकों की गलतियों के लिए याद रखेगा। इस वर्ष अप्रैल में प्रधानमंत्री इमरान खान इरान दौरे पर थे। यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह जापान और जर्मनी का बॉर्डर एक बता गए थे। इसके अलावा जब भारत ने कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया तो पूर्व पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित भी इसी तरह की गलती कर गए थे। उन्होंने पॉर्न स्टार जॉनी सिन को कश्मीर के अंनतनाग का वह युवा बता दिया था जिसकी आंखों की रोशनी पैलेट गन की वजह से चली गई है। बासित की इस गलती पर उन्हें पॉर्न स्टार ने ही ट्रोल कर डाला था।












Click it and Unblock the Notifications