भारत को इनवाइट करने से नाराज पाकिस्तान ने किया OIC का बायकॉट, खाली पड़ी रही कुर्सी
अबु धाबी। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमीरात (यूएई) की राजधानी अबु धाबी में शुक्रवार के ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज (ओआईसी) सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर भारत से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आमंत्रित किया गया था। भारत के लिए यह पहला मौका था जब उसे इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। इस बात से पाकिस्तान खासा नाराज है और उसने भारत को इस कार्यक्रम में न बुलाने का आग्रह भी यूएई से किया था। लेकिन यूएई ने उसकी इस बात को मानने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस कार्यक्रम का बायकॉट कर दिया था।

पाकिस्तान की कुर्सी रही खाली
जहां सुषमा स्वराज इस कार्यक्रम में मौजूद थी, वहीं पाकिस्तान ने इसका बायकॉट कर दिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ओआईसी से सख्त खफा हैं। उन्होंने ओआईसी से अनुरोध किया था कि भारत को यहां पर न बुलाया जाए लेकिन ओआईसी ने उनकी एक नहीं सुनी और भारत को बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आमंत्रित किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री की सीट खाली थी और इस खाली सीट पर सबका ध्यान गया था। शुक्रवार को कुरैशी ने मीडिया को बताया कि वह दो दिनों तक चलने वाले ओआईसी के 46वें सत्र में शिरकत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने फैसला किया है कि मैं काउंसिल ऑफ फॉरेन मिनिस्टर्स (सीएफएम) में शामिल नहीं होउंगा। लेकिन सीएफएम में हमारे 19 प्रस्ताव अटके हैं और उनमें से कई कश्मीर से जुड़े हैं।' उन्होंने कहा कि लो लेवल अधिकारी यहां पर मौजूद रहेंगे। पाक को इस बात से सख्त ऐतराज है कि भारत को इस संस्था में पर्यवेक्षक की भूमिका दी गई है।
क्या कहा सुषमा ने
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को यूएई की राजधानी अबु धाबी में थीं। यहां पर उन्होंने ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज यानी ओआईसी को संबोधित किया है। यह पहला मौका है जब भारत को इस कार्यक्रम के लिए बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आमंत्रित किया गया था। सुषमा ने यहां पर न सिर्फ आतंकवाद पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया बल्कि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि भारत की लड़ाई किसी देश के साथ नहीं। सुषमा ने मुसलमान देशों को बता दिया कि भारत की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ है।
-
Munir Dress Diplomacy: ईरान से वर्दी, तो अमेरिका से सूट में क्यों मिले मुनीर? क्या है बार-बार ड्रेस बदलने की व -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम












Click it and Unblock the Notifications